संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन के सामने लगे बड़े एलईडी स्क्रीन पर चंद्रयान 3 के लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके त्यागी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चंद्रयान के लैंडर की चांद पर साफ्ट लैंडिंग के बाद विद्यापीठ परिसर भारत माता की जय और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विद्यापीठ की सभी फैकल्टी में एलईडी स्क्रीन लगाकर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान छात्र और शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर वीसी ने कहा कि यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चांद पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हुआ है। इस दौरान उन्होंने देश के वैज्ञानिकों का धन्यवाद दिया। कहा कि लाइव प्रसारण देख रहे छात्रों ने भी देश के प्रति समर्पण और सम्मान दिखाया।