संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। मान्धाता हॉस्पिटल डॉक्टर विजय कुमार की पूर्ण तिथि पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे डॉ प्रशांत सिंह व मैंनेजर आशुकांत मिश्रा और जितेंद्र यादव और हॉस्पिटल के सभी स्टाफ रक्तदान कर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया और डॉक्टर स्वर्गीय विजय सिंह की पत्नी डॉ आकांक्षा सिंह ने भी रक्तदान किया और उन्होंने कहा कि डॉक्टर विजय सिंह जी हमेशा लोगो के मदद के लिए आगे रहते थे और उनके न रहने के बाद मेरी भी यही जिम्मेदारी बनती है और मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य है डॉक्टर साहब के अधूरे सपने को पूरा करना और डॉक्टर साहब द्वारा जो भी मुझे जिम्मेदारी मिली हैं मैं उसे हमेशा पूरी करने की कोशिश करूंगी।