UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा टोटो चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त शिवकुमार गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी टोटो बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-0245/23 धारा 379/411 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र रामबली प्रसाद निवासी एस 10/102 हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 11.09.2023 को समय करीब 11.50 बजे बघवानाला से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये टोटो UP65 LT0631 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त पूछताछ करने पर बता रहा है कि दिनांक 07/09/2023 की रात को मैंने ताड़ीखाना तिराहे के पास यह टोटो चोरी किया था। उसी रात में ही मैने यह आटो लाकर बघवानाला में खड़ी कर दिया था, और इसमें से 2 बैटरी निकालकर राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था। उससे प्राप्त पैसों को खर्च कर चुका हूँ उस कबाड़ी का नाम पता मुझे नही मालूम है। आज मै फिर इस टोटो को बच्ची हुयी दोनो बैटरियों के साथ बेचने के फिराक में था किन्तु आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 आनन्द कुमार मिश्र,का0 मनीष कुमार तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News