UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जानलेवा चाइनीज मांझा के साथ एक व्यक्ति थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा गिरफ्तार, 151.5 किलो अवैध जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यति 

 

वाराणसी- मकर संक्रांति के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त बाराणसी के द्वारा जानलेवा चाइनीज के विरूद्ध चलाये जा रहें अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा 151 किलो 500 ग्राम जानलेवा चाइनीज मांझा के साथ एक अभियुक्त सरवर अली पुत्र कैमुद्दीन निवासी म०नं० सीके 41/65 पत्थरगली हीजकटोरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 13.01.2024 को समय करीब 16.55 बजे उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/2024 धारा 291,336 भादवि व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री बैद्यनाथ सिंह,उ0नि0, पंकज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी शीतलाघाट,उ0नि0 विपिन पाण्डेय,म0उ0नि0 अंकिता साहू,का0 सोनू कुमार,म0का0 अंशिका सिंह, का0भूपेन्द्र कुमार (क्राइम टीम),का0 रवि प्रकाश राम क्राइम टीम, का0 मयंक भूषण (क्राइम टीम), थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News