विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज कुरौली रजला नियार वाराणसी में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे वर्तमान समय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता पर बल दिया।महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश चौबे व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 पी के दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए अधिक से अधिक छात्रों को इससे जुड़ने का आव्हान किया।इस अवसर पर इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अभिलाषा चौबे और श्री मनीष चौबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अधिकारी डॉ रविनंदन मिश्रा एवं संचालन डॉअरुण पांडेय ने किया उक्त अवसर पर श्रीमती अर्चना शदान,अरविन्द चौबे,डॉ अल्का त्रिपाठी,डॉ मोनिका जयसवाल, शशिकांत पांडेय,विद्यायकांत सिंह, गोविंद गौतम,डॉ नीतू सिन्हा,नीलम सिंह,अंशु मिश्र,संतोष विश्वकर्मा विवेक चौरसिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे!!