UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा प्रेमचन्द्र नगर कालोनी पाण्डेयुर मे बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घण्टे के अंदर सफल अनावरण शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से व मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-268/2023 धारा 392/411/413/414/120बी भा0द0वि० से संबंधित वांछित अभियुक्तागण 1 सुचित कुमार उर्फ गब्बर पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर 2- खुर्शीद अंसारी पुत्र अब्दुल बहाव अंसारी निवासी ग्राम दलाल टोला थाना केराकत जनपद जौनपुर व 3- राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र त्रिभुवन राम निवासी बलुआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को दिनांक 07.10.23 को समय करीब 20.40 बजे होटल स्वेता रेजिडेंसी के सामने बैरिकेटिंग के बीच पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी 01 अदद चेन पीली धातु, घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्सेल गाडी, 02 अदद ट्रेन की टिकट व 250/- रू0 नकद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 06.10.2023 को वादी मुकदमा श्री अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल निवासी SA 1/164-11A-3B प्रेमचन्द नगर कालोनी पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 06.10.2023 को उनकी माँ उर्मिला देवी जायसवाल जो अपने घर से पाण्डेयपुर चौराहे पर पूजा सामग्री लेने के लिये गयी थी और सामान लेकर वापस घर आते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रेमचन्द कालोनी के मोड़ पर उनके गले से चेन छीन कर भाग गया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 0268/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० अरविन्द कुमार यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी द्वारा की जा रही है।विवरण पूछताछ-पूछताछ करने पर अभियुक्त सुचित कुमार उर्फ गब्बर ने बताया कि मै और मेरा दोस्त खुर्शीद अंसारी दोनो एक साथ काम करते है। हम लोगो के पास कर्ज और पैसो की कमी थी जिस कारण हम दोनो ने मिलकर चेन लूट कर पैसा कमाने का षडयन्त्र बनाया, जिसके बाद हम दोनो एक साथ इसी टीवीएस एक्सल गाडी से अपने किराये के कमरे से निकल कर पाण्डेयपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में एक बुजुर्ग महिला गले में सोने की चेन पहने दिखाई दी जिस पर हम दोनो ने अपनी लूट की पूर्व की बनाई गयी योजना के तहत उसका पीछा और जब महिला वापस गली मे कुछ दूर अन्दर गयी जहां पर लोगो का आवागमन कम था एकान्त देखकर योजना के तहत मेरे साथी खुर्शीद अंसारी ने मेरे टीवीएस एक्सेल वाहन से उतर कर उस महिला का पीछा किया और पीछे से गले की चेन झटका देते हुए लूट लिया और वापस दौडते हुए सड़क पर आया, जहां पर मै उसके आने का इन्तजार कर रहा था और जब मेरा दोस्त चेन लूटकर वापस आया तो मैं पूर्व की योजनानुसार उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर शहर की गलियो के रास्ते भागते हुए अपने काम वाले स्थान लक्सा ले गया जहां पर राजेश कुमार उर्फ राजू मिला वहाँ बीती रात मे हम तीनो ने लूटी गयी चेन को बेचने की योजना बनायी कि मेरा दोस्त खुर्शीद और राजेश उर्फ राजू लूटी गयी चैन बेचने के लिए कल ट्रेन से पटना जायेंगे और चैन को बेचने के बाद प्राप्त रूपयो को हम लोग बराबर बराबर हिस्सो में बाट लेंगे।अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राजू ने पूछताछ करने पर बताया कि कल मेरे दोस्त खुर्शीद अंसारी और सुचित कुमार उर्फ गब्बर मेरे काम वाले स्थान लक्सा मे शाम को आकर बताये कि हम लोगो ने एक चैन लूट कर लाया है तथा उसे बेचना है, तो मैंने अपने दोस्तो को बनारस में लूटी गयी चेन को न बेचने की सलाह दिया तो खुर्शीद ने चेन पटना बिहार में बेचने की बात बताई जिसपर हम सभी लोग सहमत हो गये थे। मेरे दोस्त खुर्शीद के पास पैसे नही थे तो मैं अपने पास से पैसा लगाकर लूटी हुई चैन को बेचवाने के लिए पटना जाने की ट्रेन का 02 टिकट लिया था लेकिन पुलिस वालों की चेकिंग देखकर सुबह पटना जाने का प्लान कैंसिल कर दिया और रात मे पुनः पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कैण्ट रेलवे स्टेशन आये थे किन्तु ट्रेन कैंसिल भी तो हम दोनो स्टेशन से बाहर आकर ओवर ब्रिज के नीचे खडे होकर मुगलसराय जाकर ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 मनोज कुमार,उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,उ0नि0 अमित सिंह,उ0नि0 नीरज कुमार,हे0का0 शिवकुमार प्रसाद,हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्य,का0 कमलेशचन्द्र पाण्डेय,का0 मनीष कुमार तिवारी,का0 अपनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News