संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर,वाराणसी*।बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने साक्षात्कार के बाद बैंक प्रोबेशनरी आफिसर के 6932 पदों के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा आज की गयी!जिसमें जगापट्टी ग्राम के सूर्यकांत त्रिपाठी ने सफलता हासिल किया। उन्हे यूको बैंक में मैनेजर पद मिलना तय है।सूर्यकांत के पिता आर्मी में सूबेदार मेेजर है। पिता अवनीश त्रिपाठी ने बताया यह सफलता का मुख्य श्रेय उनके चाचा नागेश तिवारी व गुरु जनों को जाता है।जिनकी वजह यह मुकाम हासिल हुआ है।आज सफलता पर बङे भाई व रुद्रांश सेवा समूह के अध्यक्ष प्रीतेश त्रिपाठी ने उनका मुंह मीठा करा कर बधाई दिया।
वही इनकी सफलता से क्षेत्र के लोगो में खुशी का मौहाल देखने को मिल रहा।