विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा परिजनों की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 04 घंटे के अंदर गुमशुदा बालिका उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि कल दिनांक- 10.03.2023 को लोहता थाना क्षेत्रांतर्गत 15 वर्षीय बालिका अपनी माँ की डाट से नाराज़ होकर अपने घर से बिना किसी को बताये घर छोड़कर चली गयी थी, इस सूचना पर थाना लोडता पुलिस टीम थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,चौकी प्रभारी अकेलवा कुमार गौरव सिंह,का० हेमन्त कुमार,म0का0 जया त्रिपाठी के अथक प्रयास से मात्र 04 घण्टे के अन्दर गुमशुदा बालिका को बरामद कर उसकी माता को सुपुर्द किया गया। बालिका के परिजन तथा क्षेत्र वासियों द्वारा पुलिस के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।