संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र थाना के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहा, नईबाज़ार के पास अल सुबह दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक, मृतक आशीष कुमार (33), ग्राम भोहर थाना चोलापुर वाराणसी का निवासी है। सुबह के वक्त अपने किसी काम से हाईवे पर चढ़ते हुए कहीं जाना चाहता था उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर होने के उपरांत उसकी मौत हो गयी। लोगों ने पीड़ित परिवार के लोगों को जानकारी दिया। परिवार के लोग तत्काल उसको लेकर दीनदयाल जिला हॉस्पिटल लेकर आये जहां पर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल रहा।मृतक आशीष की तीन पुत्री बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना चोलापुर पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी अपने अधीनस्थ सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान व चंदापुर चौकी इंचार्ज विपिन पांडेय फोर्स बल के साथ दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर मृतक का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए. भिजवा दिया। पीडित परिवार द्वारा थाने पर तहरीर भी दी गयी है।