UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लंका क्षेत्र से चुराई गयी बोलेरो गाड़ी व बुलेट मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिलेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी के जोन, कमिश्नरेट वाराणसी तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में दिनांक 14.04.2023 को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना कि लौटूबीर पुलिया के पास से सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की निशांदेही पर एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रूकने का इशारा किया गया कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूद कर भाग निकला तथा दूसरे सवार व्यक्ति को घेरधार कर पकड़ लिया गया। जिसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम यश केशरी पुत्र बब्लू केशरी निवासीएन 2/139 बी 1 रुद्रा टावर, सुन्दरपुर, थाना चितईपुर बताया। वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ पर उपरोक्त बोलेरो गाड़ी का चोरी की होना पाया गया। पकड़े गए अभियुक्त को जूर्म धारा का बोध कराते हुए समय करीब 01.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त की निशांदेही पर फरार अभियुक्त विशाल सिंह के किराये के मकान मदरवां से एक अदद चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उपरोक्त बरामदशुदा वाहनों की चोरी के सम्बन्ध में पूर्व में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0147/2023 व मु0अ0सं0 0119/2023 भादवि पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में श्री अश्वनी पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री रामरतन पाण्डेय चौकी प्रभारी संकटमोचन,उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव, चौकी प्रभारी बीएचयू,उ0नि0 श्री शिवाकर मिश्रा,का0 विरेन्द्र यादव,का0 अविनाश कुमार मौर्या, थाना लंका,का0 मनोज कुमार सिंह, का0 दीपक कुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News