अतुल सोनी की खास रिपोर्
चोलापुर क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार की सुबह दिनांक 8 :30 बजे धरसौना प्राइमरी स्कूल में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से आग लग गयी।जानकारी मिलने तुरन्त आग बुझाने गये स्कूल के हेड मास्टर विरेंद्र खरवार पुत्र जगदीश खरवार निवासी शिवराम पुर भुड़कुड़ा गाजी पुर उम्र 51 वर्ष आंशिक रूप से झुलस गए है ।प्रधानाचार्य को तुरन्त वहाँ पर मौजूद स्टाफ के लोगो ने चोलापुर सी एच सी अस्पताल ले गये। जहाँ स्थिति को देखते हुये हॉस्पिटल प्रभारी ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद झुलसने के उपचार हेतु कबीर चौरा मंडलीय हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इधर स्कूल में अन्य अध्यापकों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया ,जिससे वहा उपस्थित बच्चो को कोई क्षति नही हो पाई न रसोइया दाई को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा मौके पर तत्काल स्कूल पर पहुचे।आग लगने के कारण को जानने का प्रयास किया। जहा जाँच में उपस्थित लोगो ने बताया कि पुराना पाइप और लीकेज रेगुलेटर पाया गया ।जिसे प्रधानाचार्य की लापरवाही की वजह से समय से बदला नही गया था