UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नेशनल एरोबिक्स प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ओवरहाल चैम्पियन बनी*

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------

*चिरईगांव* 17वी नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता हरिबन्धु इंटरनेशनल स्कूल,अराजी नेवादा गौराकला,प्रांगण में इंडियन स्पोर्ट्स एरोबिक्स एंड फिटनेस फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स एरोबिक एण्ड फिटनेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गई।स्पोर्ट्स एरोबिक्स बालक एवम् बालिकाओं की स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए सब जुनियर -महाराष्ट्र (प्रथम), गोवा (द्वितीय),तेलंगाना (तृतीय) वहीं जुनियर - महाराष्ट्र (प्रथम), पंजाब (द्वितीय), उत्तर प्रदेश (तृतीय),सिनियर - महाराष्ट्र (प्रथम),उत्तर प्रदेश (द्वितीय) आन्ध्रप्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।सबसे अधिक रोमांचकारी मुकाबला गोवा, पंजाब,आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच देखने को मिला।प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में खेली गई।मुख्य अतिथि ओलम्पिक संघ के प्रदेश सचिव आनंदेश्वर पाण्डे ने एरोबिक्स को खेल का जननी एवं योग का शुभारंभ बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता काशी के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने से एरोबिक्स और योग से होने वाले लाभ को आम से लेकर खास सभी लोगों को समझने में सहजता होगी।विशिष्ठ अतिथि अशोक चौरसिया (भाजपा - सचिव काशी क्षेत्र)व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी उमेश प्रधान ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता हरीबन्धु शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ एस एन यादव ने करते हुए सभी प्रतिभागियों धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर हो तो मष्तिष्क भी स्वस्थ होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सचिन मिश्रा,शम्स तबरेज शैंपू, श्किशन पांडेय,विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती जया सिंह शामिल रही।।अतिथियों का स्वागत हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर शशिबाला यादव व प्रबंधक अजय यादव ने किया कार्यक्रम का संचालन अखिलेश रावत ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News