UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मंदिर के अंदर दर्शनार्थियों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह की तीन शातिर अभियुक्तागण 24 घंटे के अंदर थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद मंगलसूत्र बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी / लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-296 / 23 धारा 379/411 भा.द.वि. का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तागण 1 पूनम देवी पत्नी आकाश निवासिनी ग्राम अमदही थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ 2- प्रियका पत्नी हुबलाल निवासिनी - ग्राम अमदही थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ व 3 संगीता देवी पत्नी विक्की कुमार निवासिनी ग्राम हरहरी थाना बिरनो जिला गाजीपुर को आज दिनांक- 17.06.2023 को समय करीब 09.10 बजे श्री मारकण्डेय महादेव मंदिर के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु का बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तागण ने पूछताछ करने पर बताया कि जिस दिन तेरस या सोमवार रहता है उस दिन मंदिर मे भीड़-भाड़ ज्यादा रहती है और हम लोग सुबह ही गंगाघाट पर आ जाते हैं तथा स्नान करके निकलने वाली औरतों के साथ जो गहने जेवर पहने रहती है उन्ही के साथ लग जाते है ताकि किसी को शक न हो। मन्दिर के नन्दी बाबा के पास पूनम आगे से भीड़ में धक्का-मुक्की करके आगे जाने से रोक रही थी उसी बीच संगीता ने एक औरत का मंगलसूत्र काटकर प्रिंयका को दे दिया था। हम तीनों ने मिल कर मंदिर के अंदर से यह मंगल सूत्र चोरी किया है, हम लोग यही काम करके अपना जीवन यापन करते है और चोरी किये गए माल को हम आने-पौने दाम में जो लेता है उसी को बेंच देते हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 काशीनाथ उपाध्याय,का0 जुगुनू पासवान,का0 विशाल प्रसाद,म0का0 अंजली,म0का0 मनीषा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News