अतुल राय की खास रिपोर्ट।*
*वाराणसी*। भारत पर्वो व त्योहारों सहित आस्था का देश है जहाँ सेवा भावना से जरूरत मन्दो की सेवा की जाती है। ऐसा करने से भगवान की सेवा व पुण्य की प्राप्ति माना जाता है।
इसी भावना को लेकर व्यापार मंडल हरहुआ ने मकर सक्रांति पर्व 15 जनवरी को हरहुआ चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर बृहद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है।जिसमें दिन दुखियों,साधु -संतों समेत सैकडों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।खिचड़ी भोज में व्यापार मंडल हरहुआ के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल,महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,विकास जायसवाल,धीरज जायसवाल ,अमरदीप गुप्ता,परदेशी मौर्य,सोनू गुप्ता,जयचंद मोदनवाल व सन्तोष गुप्ता ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। खिचड़ी भोज के अंत मे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का पूर्व के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सम्मान किया। सभी ने संकल्प लिया कि किसी भी कार्य मे एक साथ सभी एकसाथ जुटकर गरीबो,असहायों सहित अन्य का सेवा आजीवन करते रहेंगे।