UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

Updated on: 02 September, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*चौबेपुर (वाराणसी)*

 

मारकण्डेय ग्रुप ऑफ आई०टी०आई० के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन धूमधाम के साथ हुआ। मारकण्डेय ग्रुप ऑफ आईटीआई द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों, मारकण्डेय आईटीआई, श्रीमारकण्डेय आईटीआई व जयश्री मारकण्डेय आईटीआई के बीच दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाडिय़ों को आज संस्थान के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आज गरिमामई उपस्थिति प्रेम शंकर तिवारी, अभिनाश पाठक निशु, राजेश चौबे, हवालदार सिंह, सतेंद्र उपाध्याय, सोनू कन्नोजिया, शिवम चतुर्वेदी, रोहित तिवारी, अमरीश तिवारी, कौलेष तिवारी व क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की रही। इस दस दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालयों के प्रधानाचार्य सुभाष चौबे, एचएन प्रसाद, विष्णु प्रसाद और अध्यापक गण पारस यादव, वकील यादव, अजय यादव, हितेश ठाकुर, रामाश्रय यादव, राहुल कुमार, भोजनाथ प्रजापति, अजय सिंह, अशोक कन्नौजिया, सुनील श्रीवास्तव, अवकाश भारती का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्या ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारकण्डेय आई०टी०आई० के संथापक अरुण कुमार तिवारी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News