UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भेलूपुर पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण को लूटे गये माल सहित किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 05 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर जोन काशी कमि0 वाराणसी के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226 / 2023 धारा 392 भादवि0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. बदरे आलम पुत्र अनारउल्लाह नि०- जे0 35/35 जलालीपुरा थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष व 2. अफजल पुत्र मैनुद्दीन नि०- ए 32/116 हनुमान फाटक थाना आदमपुर कमि) वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 15.06.2023 को समय प्रातः 06.05 बजे विनायका के पास से साई मन्दिर होते हुए जूना अखाडा से पहले गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गयी चेन बरामद किया गया। उक्त के क्रम में बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी कर धारा 392/411 भा0द0वि0 में विवेचना अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री प्रकाश सिंह,उ0नि0 श्री प्रभाकर सिंह,उ0नि0 श्री अनुज कुमार शुक्ला,उ0नि0 श्री विनय प्रजापति,का0 चन्द्रकन्त यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News