संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने बार कोड विकसित किया है। उसे स्कैन करते ही यात्रियों को ट्रेनों के कैंसिलेशन, मार्ग परिवर्तन आदि के बाबत जानकारी मिलेगी। यार्ड रिमाडलिंग की वजह से ट्रेनों के परिचालन में व्यापक स्तर पर परिवर्तन किया गया है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। आमजन तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए भी तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे की ओर से बार कोड विकसित किया गया है। इसे स्टेशन परिसर में जगह-जगह चस्पा किया गया है।
यात्री मोबाइल से इसे स्कैन करके ट्रेनों के कैंसिलेशन, मार्ग परिवर्तन, शिफ्टिंग आदि के बाबत पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।