UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना सिगरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाँधी नगर सोनिया थाना क्षेत्र सिगरा में घर के अन्दर आलमारी का लॉकर तोड़कर की चोरी करने वाले 5 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

Updated on: 03 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0091/2023 धारा 380 भा0द0वि) व बढोत्तरी धारा 411/413/420 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण (1) वशीम खान पुत्र स्व0 मो0 शरीफ खान निवासी गली नं0 1 सैनिक कालोनी ग्रास मण्डी नकटिया थाना कैन्ट जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष (2) शहकार खान पुत्र शमशाह खान निवासी 473 रोहिली टोला नियर कांकड़ टोला थाना बारादरी उम्र 35 वर्ष (3) फरहत बार खान पुत्र स्वo नाजिम यार खान निवासी 434 रोहिली टोला नियर कांकड टोला थाना बारादरी उम्र 38 वर्ष ( 4 ) दुशयन्त सिंह पुत्र स्व0 निर्भय सिंह निवासी रजत बिहार कालोनी सेन्ट जान स्कूल के सामने संजय नगर कालोनी थाना ईज्जत नगर जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष (5) विक्की वर्मा उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद वर्मा निवासी मोहल्ला कोटपुर पुराना शहर बरेली थाना बारादरी जनपद बरेली उम्र 48 वर्ष को बाजरिया तिराहे थाना क्षेत्र बारादरी जनपद बरेली से दिनांक 18/04/2023 समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्तगणों को जनपद बरेली से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर कमिश्ररेट वाराणसी लाया गया। अभियुक्तगण से पूछतांछ किया जा रहा है। अभियुक्तगण द्वारा अन्य घटनाएं व उक्त घटना से सम्बन्धित अन्य बाते बतायी गयी जिसके सम्बन्ध में माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हेतु आवेदन किया जायेगा। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण उपरोक्त सामूहिक व अलग- अलग पूछताछ में बता रहे हैं कि हम सभी लोग जनपद बरेली के रहने वाले है और बरेली से चलकर टाटा नेक्सान कार से जनपद प्रयागराज में दिनांक 30/03/2023 को पहुँचे। प्रयागराज में हम लोग उक्त टाटा नेक्सन कार में UP 65 CZ 6619 नम्बर लगाये हुए थे वहाँ भी हम लोगों ने कई जगह बन्द मकानों की तलाश चोरी करने के लिए किया था परन्तु कोई बन्द मकान हमें नहीं मिला फिर हम लोग दिनांक 31/03/2023 को सुबह जनपद प्रयागराज से चलकर जनपद वाराणसी समय 11:00 बजे दिन में पहुँचे। वाराणसी पहुँचने से पहले ही उपरोक्त कार में नम्बर प्लेट UP 32 KP 6757 लगा लिये थे और बनारस क्षेत्र में कई जगहों बन्द फ्लैटों की तलाश किये नहीं मिला तो हम लोग सिगरा थाना क्षेत्र के बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक बन्द फ्लैट मिला जिसका ताला तोड़कर हम चारों में वशीम खान और शहकार खान दो लोग फ्लैट के अन्दर प्रवेश किये और फरहत यार खान दुशयन्त सिंह दो लोग बाहर कार में ही रूके रहे । उक्त फ्लैट में रखे आलमारी के लाकर को हम लोगों ने तोड़कर उसमें रखे आभूषण व नगद 4,000/- रूप) को चोरी कर लिया। चोरी करने के उपरान्त हम सभी चारो लोग उसी कार में सवार होकर बिहार की ओर चले गये और बिहार के पटना शहर में सड़क के किनारे एक बन्द मकान में हमने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बिहार से हम लोग चलकर झारखण्ड पहुंचे और झारखण्ड में भी एक बन्द मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त चोरियों के पश्चात हम चारो लोग बरेली पहुँच गये। पूछताछ में यह भी बता रहे है कि हम लोग चार पहिया वाहन से एक बार निकलकर वाहन का नम्बर प्लेट बदल- बदलकर विभिन्न प्रान्तों के विभिन्न शहरों में फ्लैटो / मकानों में चोरी करते हैं हम लोग पहले भी कई चोरियाँ किये किन्तु पकड़े नहीं गये थे।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,नि0 सुनील कुमार सिंह एस० ओ०जी० प्रभारी,उ0नि0 राधेश्याम सिंह चौकी प्रभारी सोनिया,उ0नि0 मनीष मिश्रा क्राईम ब्रान्च,उoनिo आदित्य मिश्रा क्राईम ब्रान्च,मुख्य आरक्षी सन्तोष यादव सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह क्राईम ब्रान्च,मुख्य आरक्षी विजय शंकर राय क्राईम ब्रान्च,आरक्षी रमा शंकर क्राईम ब्रान्च,आरक्षी पवन क्राईम ब्रांच,आरक्षी अनूप कुशवाहा,आरक्षी अखिलेश,आरक्षी मृत्युंजय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News