अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।भारतीय संस्कृति एवं परम्परा,भारतीय गाँव,नैतिक मूल्य,नागरिक शिक्षा का भारत निर्माण एवं समुदाय विकास में युवा अपना योगदान दें इस विषय पर जिला ग्राम्य विकास संस्थान,परमानंदपुर में नेहरू युवा केंद्र,वाराणसी द्वारा चल रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिवस में सेवा निवृत्त जिला विकास अधिकारी डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा ने युवाओं को जानकारी दी। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने युवाओं को सूचना तकनीकी एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रयोग पर जानकारी दी।इस अवसर पर उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ऐश्वर्या मिश्रा ने ग्रामीण युवा विकास कार्यक्रम एवं सामुदायिक कार्यक्रमों से सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये सभी युवाओं का आह्वाहन किया की वह माँ गँगा की निर्मलता व अविरलता बनाये रखने में अपना विशेष योगदान दें।राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने नेहरू युवा केन्द्र के स्वरूप,ढांचा,लक्ष्य और सामुदायिक कार्यो में भगीदारी और युवाओ के दायित्व बोध की जानकारी दी अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव,अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी ने विचार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में आराधना पटेल,साधना,रेनू,सोनी,रागिनी,सौम्या मिश्रा,कमलेश कुमार,हरिओम पाठक,मुरारी शर्मा सहित वाराणसी जनपद के 40 युवक-युवतियां शामिल रहे। कक्ष के सत्र चेतना गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ।