विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष महोदय के निर्देशन में उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव चौकी प्रभारी चितईपुर उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, हे0का0 कमलेश कुमार, का० शिवचन्द, का सूरज सिंह व का० नीरज मौर्या व हे0का0 वीरेन्द्र सिंह यादव व का0 सुजीत कुमार के साथ देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना व तलाश वांछित में मामूर थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना पर मु0अ0सं0 042/2023 धारा 392 भा0द0वि० थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।संक्षिप्त विवरण दिनांक 06.03.2023 को बादी मुकदमा कुन्दन कुमार पुत्र रामबली राम निवासी हाफी हनुमान मंदिर के पास वाराणसी द्वारा मो0सा0 पल्सर सवार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा खुद का मोबाइल फोन छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 042/2023 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था। जिसपर श्रीमान् श्रानाध्यक्ष चितईपुर द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभिOगण 1. अमन तिवारी पुत्र मनोज तिवारी निवासी - एन 13/55 D-3-B नराय सुरजान बीजइन्क्लेव बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष व 2. मुनेश्वर शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी बीदापुर थाना कछवा मिर्जापुर उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 08.03.2023 को मालवीय नगर सुसुवाही खाली मैदान के पास समय 04.35 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।