UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर के सेल्स ऑफिसर को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट*

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर-दानगंज चोलापुर के बन्तरी गांव के रहने वाले हरिप्रसाद चौबे के दूसरे नंबर के पुत्र गंगा चौबे उर्फ डब्ल्यू चौबे की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज के फतेहपुर चंपरहवा में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद बतरी गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर परिवार के लोग सुल्तानपुर पहुंचे हैं। घटना को लेकर परिवार गमगीन है। हरी प्रसाद चौबे के तीन पुत्र हैं। बबलू चौबे सबसे बड़े पुत्र का नाम है। दूसरे पुत्र के रूप में गंगा चौबे उर्फ डबलू चौबे थे। तीसरे नंबर पर सोनू चौबे है। गंगा चौबे की शादी गाजीपुर के कैथवलिया में 2002 में रीता चौबे से हुई। दोनों के बीच एक पुत्र अंश पुत्री श्रेया अन्तिका का जन्म हुआ। बताया जाता है कि गंगा चौबे हिमाल्या कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर मुंबई में तैनात थे। हाल ही में लखनऊ में ट्रांसफर हुआ था। सुल्तानपुर में हत्या होने से परिवार के था कि किन कारणों से सुल्तानपुर मृतक की फाइल फोटो लोग सस्पेंस में हैं। लोगों का कहना आये है पता नहीं चला है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News