UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सीएचसी पुआरी कला के ओपीडी में मरीजों के साथ कोरोना टीका सेवा जारी*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 *हरहुआ।* ठंड एवम गलन सहित मौसम के उतार -चढ़ाव का इस कदर प्रभाव पड़ रहा है कि अधिकांश लोग इसके चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। वहीं जहां भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं तो कुछ लोग दवा लेकर इलाज कर रहे हैं।सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो बताया कि ठंड व गलन से सर्दी,खांसी,जुकाम,बुखार,डायरिया व चमड़ी रोग से अधिकतर ग्रामीण प्रभावित हैं।ओपीडी में सोमवार को 74 रोगियों का इलाज किया गया,जिन्हें निःशुल्क दवाएं मुहैया कराई गई। साथ ही 258 लोगो से कोरोना टीका लगवाया। जनरल फिजिशियन डॉ0 संजीव,डॉ0 रंगुल व फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी व अरविंद का सहयोग चल रहा है।डॉ0 दीपकेश्वर ने मरीजों को विशेष सावधानी जैसे ठंड से बचे,गरम पेय पदार्थ व भोजन ही करें,बीमारी अवस्था मे उबला हुआ पानी व काढ़ा का प्रयोग करें।ऑक्सीजन प्लांट अब तक चालू न होने पर कहा कि यह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। वैसे ऑक्सीजन की जरूरत पर 30 कन्संट्रेटर अस्पताल में उपलब्ध है।प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध है जिसके लिए 24 घण्टे एम्बुलेंस सुविधा मौजूद है। वहीं पीएचसी प्रभारी हरहुआ के अनुसार ओपीडी में इजाफा हुआ है। वहीं अब तक रिकार्ड लोंगो ने कोरोना का टीका लगवाया।एआरवी टीका की उपलब्धता से ग्रामीणों को राहत मिल रही है। डॉ0 मनु चतुर्वेदी,डॉ ओमप्रकाश,डॉ0 राजकुमार के अनुसार मरीजों के संग सेवाधर्म के साथ सभी स्टाफ सेवा में जुटा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,सच्चिदानन्द गुप्ता समेत आर बीएसके की टीम जुटी हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News