UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

WOW CINEMAA ओ.टी.टी. चैनल 11 दिसंबर को की जायेगी लॉन्च

Updated on: 04 July, 2026

WOW CINEMAA Life Time Achievement Award 2022

 

रांची। सुधा सिने मूवीज़ के बैनर तले एक ओटीटी चैनल वाऊ सिनेमा की लॉन्चिंग 11 दिसम्बर रविवार को रांची के एयरपोर्ट रोड पर स्थित होटल ग्रीन एकरेस में की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक HOTEL GREEN ACRES, AIRPORT ROAD HINOORANCHE DETE-11-12-2023 TIME PA आयोजित की जायेगी । इस समारोह के मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल होंगे। इस ओटीटी चैनल की ऑनर शबनम राज एवं सीईओ प्रभात राज हैं। इस कार्यक्रम में वाऊ सिनेमा लाइफ टाइम एचीवमेंट 2022 से झारखंड के ऐसे शख्सियत को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्म क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान प्रदान किया हैं। इनमें क्रमश: इकबाल दुर्रानी (लेखक एवं निर्देशक), राजेश मित्तल (निर्माता, निर्देशक एवं वितरक), सिराज अहमद (निर्माता एवं एक्टर), अशोक शरण (निर्माता एवं निर्देशक), अजय मलकानी (निर्देशक), देवेश खान (एक्टर), रीना सहाय ( एक्ट्रेस) ओम प्रकाश मिश्रा (एक्टर) मुख्य हैं। साथ ही इस दौरान हिन्दी फ़िल्म अपराधी कौन? का मुहूर्त भी किया जायेगा । इस फिल्म की निर्मात्री शबनम राज, लेखक एवं निर्देशक प्रभात राज, डी.ओ. पी. संदीप गुप्ता व भास्कर डोरनाला,

फोकस फुलर- गोबिंद जी, गीतकार संजीव राय एवं प्रभात राज, संगीतकार अपूर्वा बनर्जी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में संजय मौर्या, प्रिया राजपूत, रूमेली गांगुली, शोएब उर रहमान, वर्षा ऋतु, देवेश खान, अली खान, रीना सहाय, ओम प्रकाश मिश्रा, साजिदा खान, हेमंत बिर्जे, रंजीत, सहित अन्य कलाकार शामिल हैं । वाऊ सिनेमा के लिए राज्य स्तर एवं जिला स्तर के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों को यादगार के रूप में एक मोमेंट देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News