पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चौबेपुर पुलिस टीम ने एक मुर्दे सहित तीन वारंटियों को भेजा जेल*

02 July, 2026  |  09:43 PM
चौबेपुर पुलिस टीम ने एक मुर्दे सहित तीन वारंटियों को भेजा जेल*

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

*चौबेपुर* चौबेपुर पुलिस ने वारंटी मुर्दा को खोज निकाला और वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित शन्तोष उर्फ मूरत सिंह निवासी छितौनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जी हां आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन यह बिल्कुल सत्य मामला है। शन्तोष मूरत जो सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है।और उसकी लाखों की संपत्ति से बेदखल हैं।अपने गले मैं जिंदा हूं का दफ्ती लटकाए शासन प्रशासन से स्वयं को जिंदा होने की गुहार लगाते रहे लेकिन अभिलेखों में जिंदा अभी तक नहीं हुए। एक मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में नामजद मूरत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया।इस बाबत थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम चौबेपुर सोमवार को घर पर दबिश देकर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया जिसमें ओमप्रकाश राजभर पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम गौर डीह निवासी थाना चौबेपुर, शेखर राजभर पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम गौर डीह ,संतोष सिंह स्वर्गीय राम सूरत सिंह निवासी ग्राम छिचौनी थाना चौबेपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)