पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दिवान से बने दरोगा,ACP, SHO ने स्टार लगाकर दी बधाई*

02 July, 2026  |  09:26 PM
*दिवान से बने दरोगा,ACP, SHO ने स्टार लगाकर दी बधाई*

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। जनपद वाराणसी कमिश्नरेट के सिंधोरा थाने में तैनात 3 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन मिला है। पिंडरा एसीपी कार्यालय में बुधवार को एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडेय,सिंधोरा प्रभारी निरीक्षक प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने प्रमोशन पाने वाले उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।

 

सिंधोरा थाने पर तैनात तीन मुख्य आरक्षी जय प्रकाश सिंह,भृगुनाथ सिंह,रमाकांत तिवारी को शासन स्तर पर दरोगा के पद पर प्रमोशन हो गया है। बुधवार को एसीपी कार्यालय पर पहुंचे तीनों मुख्य आरक्षीयों को एसीपी व एसएचओ ने स्टार लगा कर मुंह मीठा कराकर कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दिया। सिंधोरा थाने पर पहुंचने पर चौकी इंचार्ज सिंधोरा कस्बा अरविंद कुमार यादव,आनंद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी बधाई दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)