पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दीदी कैफे का हुआ उद्घाटन।*

02 July, 2026  |  08:49 PM
*दीदी कैफे का हुआ उद्घाटन।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*। अब गरीब परिवार को स्वास्थ्य सेवाओं संग उनके कुपोषित बच्चों व प्रसव महिला को निःशुल्क पौष्टिक आहार मिलने की व्यवस्था हो चुकी है।अस्पताल परिसर में ही यह सेवा उपलब्ध होगी। उक्त बातें प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी पुआरी कला डॉ0 दीपकेश्वर नेअस्पताल प्रांगण में दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ कर अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।प्रभारी के अनुसार कुल 5 बेड कुपोषित बच्चों के लिए सुरक्षित है। राधा महिला समूह पुआरी कला द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उद्घाटन अवसर पर सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव,डॉ0 रंगुल मिश्र,डॉ0 संजीव,फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी,अरविंद, ज्योत्स्ना समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी उपस्थित रहे

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)