पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत* 

02 July, 2026  |  08:44 PM
*ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत* 

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

 

 *चौबेपुर (वाराणसी)* 

 

स्थानी चौबेपुर बजार का रहने वाला कंचन चौबे पुत्र निलेश चौबे उम्र 22 वर्ष अपने किसी रिस्तेदारा के यहां शादी समारोह में शामिल हो कर सोमवार की रात बारह बजे अपने बाइक से वापस घर चौबेपुर के लिए लौट रहा था तभी अचानक अज्ञात ट्रक के टक्कर लगने से उसकी बाइक चिरईगांव ब्लाक के पास हाईवे के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसके सिर में गम्भीर रूप से चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मृत हो गई। गांव के लोगों ने बताया की अपने पिता के एकलौता पुत्र था दो बहनों में से बिच का था हाईवे पर बाइक रोड पर गिरा हुआ था राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी चिरईगांव चौकी इंचार्ज तुरन्त मौके पर पहुंच कर शव व बाइक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मृतक के परिजन को जैसे ही मौत की खबर लगी मृतक की माता पिता बेहोश हो जमीन पर गिर पडे घर में चिख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे सभी लोगों कि आंखें नम हो गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)