पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

परानापुर ग्रामसभा में बनी पक्की ईट का रास्ता हो गया कीचड़ युक्त बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

02 July, 2026  |  02:54 PM
परानापुर ग्रामसभा में बनी पक्की ईट का रास्ता हो गया कीचड़ युक्त बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

विनोद यती की खास रिपोर्ट

परानापुर ग्रामसभा में बनी पक्की ईट का रास्ता हो गया कीचड़ युक्त बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

चोलापुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत परानापुर में पक्की ईट बना रास्ता पूरी तरह क्षसतिग्रस्त होने के साथ कीचड़ युक्त होने व बदबू से आप - पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।वहीं बरसात में लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उक्त रास्ते पर जमा गन्दगी और कीचड़ में जलजनित बीमारियों को फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।जिससे ग्रामीण दहसत में है।उक्त मार्ग से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है। उन्हें आए दिन कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है।ग्रामीणों प्रदीप यादव ने बताया कि यह रास्ता गांव का है इसकी शिकायत कई बार ग्राम विकास अधिकारी से की गई लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन बेपरवाह हो गया है। ग्रामीणों ने बताया यदि थोड़ी भी बारिश हो जाती है तो पूरा रास्ता जल मग्न हो जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को होती है।जबकि ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मी तैनात है।वही इस बाबत ग्राम पंचायत सचिव से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)