पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*रामेश्वर में शनिदेव जी का किया गया भव्य वार्षिक श्रृंगार*

02 July, 2026  |  08:15 PM
*रामेश्वर में शनिदेव जी का किया गया भव्य वार्षिक श्रृंगार*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*महाभण्डारे में सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण।*

 

*रामेश्वर*। पंचक्रोशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव स्थल रामेश्वर में स्थित भगवान शनिदेव जी के मंदिर में सोमवार को वैदिक विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिदेव जी का भव्य वार्षिक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पूर्व ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ सजे हुये रथ पर शनिदेव के पालकी का गांव में प्रभात फेरी निकाली। विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर भजन,कीर्तन व भजन संध्या के कार्यक्रम के बाद प्रसाद स्वरूप महाभंडारा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत जगापट्टी के यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,के एल पथिक(पूर्व प्रधान रामेश्वर),ललित नारायण पाण्डेय,परदेशी शर्मा,जितेन्द्र कुशवाहा,आलोक मौर्यशोभनाथ पटेल,त्रिभुवन मौर्य,अमरनाथ राम,अंतु पाल,विजय कुमार गुप्ता,अवध नारायण मौर्य,ओमप्रकाश मौर्य,नागेंद्र सिंह,ललित नारायण पांडेय,गोपाल चौरसिया,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता सहित व्यापार मंडल रामेश्वर का सराहनीय सहयोग रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)