पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जमीनी विवाद में मारपीट,आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

02 July, 2026  |  08:02 PM
*जमीनी विवाद में मारपीट,आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

आनंद राय की खास रिपोर्ट

 

 

चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।मारपीट की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने मारपीट में घायल लालता यादव को सीएचसी चोलापुर अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चोलापुर उसे पंडित दीनदयाल के लिए रेफर कर दिया गया। सर में गंभीर चोट होने के कारण डाक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर शांति व्यवस्था बना हुआ है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)