पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी पूरी करें।* बीडीओ हरहुआ।

02 July, 2026  |  08:01 PM
*शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी पूरी करें।* बीडीओ हरहुआ।

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।हरहुआ ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी कमल किशोर की अध्यक्षता में आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में समस्त उपकेंद्र आयुष्मान नोडल एएनएम सीएचओ और ग्राम पंचायत सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया की जिन लाभार्थियों का अभी तक आयुष्मान गोल्डेन कार्ड नहीं बना है उन सभी लाभार्थियों का एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ता को वरीयता फि जाएगी। बैठक में जिले से आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ 0आर0 के0 सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,अधीक्षक सीएचसी पुआरी कला डॉ0 रामाशीष,पीएचसी हरहुआ प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार,नवेन्दु,श्रीमती पूजा,एचईओ सतीश कुमार गुप्ता व बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव जायसवाल उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)