पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना बड़ागाँव पर कुल 42 अदद दो पहिया लावारिस/ सीज़ वाहनों की नीलामी की गई कार्यवाही*

02 July, 2026  |  07:36 PM
*थाना बड़ागाँव पर कुल 42 अदद दो पहिया लावारिस/ सीज़ वाहनों की नीलामी की गई कार्यवाही*

विनोद यती की खास रिपोर्ट

    

शासन की मंशा के अनुरूप श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी व श्रीमान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.01.2023 को थाना बड़ागाँव प्रांगण में श्री साक्षी राय नायब तहसीलदार पिण्डरा वाराणसी, श्री अमित कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी, श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी, श्री नन्दलाल यादव हे0मु0 थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी व बोली लगाने वाले श्री अजय कुमार सिंह ,श्री सूरज कुमार गुप्ता , श्री संजय कुमार जायसवाल व अन्य की उपस्थिति में थाना स्थानीय पर खड़े सीज़/ लावारिस दो पहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी । नीलामी की प्रक्रिया में कुल 42 लावारिस दो पहिया वाहनों के मूल्यांकन में 1,41,000/- रुपये निर्धारित था जिसे बोलीकर्ताओं द्वारा कुल वाहनों से 2,11,000/- रुपये की बोली लगायी गयी ।

*टीम का विवरण –*1. श्री साक्षी राय नायब तहसीलदार पिण्डरा वाराणसी2. श्री अमित कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी3. श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी4. श्री नन्दलाल यादव हे0मु0 थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)