पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गरीब जनता को उपलब्ध होने वाली सरकारी दवाओं की कालाबाजारी में दो फार्मासिस्ट न्यायिक हिरासत में हुई जेल,

02 July, 2026  |  02:46 PM
गरीब जनता को उपलब्ध होने वाली सरकारी दवाओं की कालाबाजारी में दो फार्मासिस्ट न्यायिक हिरासत में हुई जेल,

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

गरीब जनता को उपलब्ध होने वाली सरकारी दवाओं की कालाबाजारी में दो फार्मासिस्ट न्यायिक हिरासत में हुई जेल,

सरायख्वाजा पुलिस ने सरकारी दवाइयो का धोखाधडी से विक्रय करने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

जौनपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/22धारा419/420/467/468/409/201/120बी भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद में फरार चल रहे वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 घनश्याम शुक्ल , मय हमराह के साथ मामुर थे कि मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त 1- संजय कुमार सिंह  पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र सिंह निवासी विसावां थाना सिकरार जनपद हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद 2-अखिलेश कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी नाथ उपाध्याय निवासी परशुरामपुर थाना बक्शा जनपद हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद जौनपुर को उनके उनके घर से दिनांक 24/9/2022 को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध सरकारी दवाइयो को धोखा धड़ी व कुटरचना करके सीधे साधे मरीजो व गरीब जनता को उपलब्ध न कराने तथा प्राइवेट दुकानों पर बेचने व धन अर्जित करने के सम्बन्ध में थाना सरायख्वाजा जौनपुर पर मु0अ0सं0 188/22 धारा419/420/467/468/409/201/120बी भादवि पंजीकृत था। अभियुक्तगणो को आज दिनांक 25/9/2022 को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -    प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल थाना सरायख्वाजा जौनपुर। व0उ0नि0 अवधनाथ यादव थाना सरायख्वाजा जौनपुर। हे0का0 पवित्र भुषण तिवारी थाना सरायख्वाजा जौनपुर। का0 विनोद प्रजापति थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)