पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी के घर चार पुत्रों का जन्म अयोध्या  के हर घर में हुआ जय जय कार* 

02 November, 2026  |  10:22 AM
चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी के घर चार पुत्रों का जन्म अयोध्या  के हर घर में हुआ जय जय कार* 

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी 

चोलापुर क्षेत्र - गोला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर आयोजित राम कथा के पांचवें दिन कथा वाचक बालक दास योगाचार्य ने कहा की अयोध्या नगरी का वर्णन जो शास्त्रों में है वह सर्वोत्तम नगरी है उन्होंने कथा में बताया कि गुरु वशिष्ठ की पत्नी अरुंधति ने वशिष्ठ जी से कहा कि आप जैसे गुरु के रहते चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ पुत्र नहीं हैं वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें लालसा नहीं है कथा वाचक ने कहा राजा दशरथ में लालसा लाने की बात अरुंधति ने स्वीकार किया इसी क्रम में उन्होंने श्रृंगी ऋषि द्वारा वशिष्ठ को बुलाकर पुत्र प्राप्त हेतु यज्ञ का रोचक वर्णन किया यज्ञ के बाद दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म हुआ राम जन्म प्रसंग पर प्रस्तुत सोहर हुआ।संगीत गायिका संगीता देवी के भक्ति गीतों पर श्रोतागण झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन समिति के संरक्षक देवेंद्र नाथ सिंह टाइगर के स पत्नीनिक पूजन एवं दीप प्रज्वलन  से शुरू हुई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री राम प्यारे सिंह पूर्व प्राचार्य डॉक्टर हरिहर सिंह विनोद सिंह बिहार विनोद सिंह इमलिया विनोद सिंह डोभी चंद्रभान सिंह त्रिभुवन चौबे शमशेर सिंह जितेंद्र सिंह जवाहर शर्मा बालाजी राय अजगरा विधायक के भाई सुमंत दिनकर मिश्रा डॉक्टर वीरेंद्र सिंह भारत जायसवाल महेंद्र नारायण सिंह विनोद पटेल राजेश सिंह रामपति सिंह अनिल सेठ उदय नारायण तिवारी कथा स्थल पर सैकड़ो श्रद्धालु जन कथा पंडाल में मौजूद थे समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह बच्चा एवं विजय सिंह ने श्रोता  गणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)