संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- सेंट्रल जेल में दस दिवसीय रामलीला के चल रहे दौर में गुरुवार को पांचवें दिन केवट द्वारा भगवान श्री राम को गंगापार कराने का मंचन किया गया। इस रामलीला में केवट का किरदार कारागार के चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा बड़े ही भावपूर्ण तरीके से निभाया गया। सभी दर्शक एवं चिकित्सा अधिकारी गण मंत्रमुग्ध होकर रामलीला का आनंद लेते रहे। केवट के प्रेम से बशी भूत होकर भगवान श्री राम पग धोने की अनुमति देते हैं और केवट पग धोकर गंगा पार कराते हैं। सुमंत भगवान राम के कहने पर अयोध्या वापस आकर महाराज दशरथ से सब बातें बताते हैं। जिसे सुनकर महाराज दशरथ राम के बियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। गुरुवार को भरत, शत्रुघ्न को कैकय देश से बुलाने,भरत का माता कैकेयी का परित्याग करने, क्रोध पर शत्रुघ्न द्वारा मंथरा को लातों से मारकर अधमरा करने,भरत जी द्वारा राजगद्दी ठुकराकर भ्रातृ प्रेम में भाई श्रीराम को मनाने के लिए वन जाने और निषाद राज से भेंट होने तथा भरत द्वारा भगवान श्री राम का खड़ाऊं सिर पर रखकर वापस अयोध्या लौटने का मंचन किया गया। जो बहुत ही रोचक एवं भावपूर्ण दृश्य रहा। जिसका दर्शकों ने सराहना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी राधा कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि अधिकारी, कर्मचारी एवं बन्दी गण उपस्थित रहे