पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी किराना व्यापार संघ का गठन,28 जून को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

04 July, 2026  |  01:45 PM
वाराणसी किराना व्यापार संघ का गठन,28 जून को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। काशी के व्यापारिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल के रूप में वाराणसी किराना व्यापार संघ का गठन किया गया है। संगठन का उद्देश्य किराना व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना,उनके हितों की रक्षा करना तथा व्यापारिक व्यवस्था को अधिक संगठित और सुदृढ़ बनाना है। इसी क्रम में सोमवार को कतुआपुरा स्थित काशी व्यायामशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने संगठन की रूपरेखा,उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संघ का गठन “व्यापारी हित सर्वोपरि” की भावना के साथ किया गया है,जिसमें व्यापारियों के साथ-साथ एजेंट,लेबर-पल्लेदार एवं कर्मचारियों के हितों को भी समान महत्व दिया जाएगा। संस्था के नवगठित संगठन में 22 पदाधिकारी,34 कार्यकारिणी सदस्य एवं 7 सम्मानित संरक्षक शामिल किए गए हैं। प्रमुख पदाधिकारियों में मनोज कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष),संजय जायसवाल (महामंत्री),अशोक कसेरा (कोषाध्यक्ष),राजेश डोडवानी एवं अमित जायसवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) सहित अनेक अनुभवी व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 28 जून 2026,रविवार को सायं 5 बजे,सरोजा पैलेस,पिपलानी कटरा,कबीरचौरा,वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि,समाजसेवी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं की सहभागिता रहेगी। संस्था के पदाधिकारियों ने वाराणसी के सभी व्यापारी बंधुओं,दुकानदारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।वाराणसी किराना व्यापार संघ का यह प्रयास न केवल व्यापारिक एकता को सशक्त करेगा,बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक प्रभावी मंच भी उपलब्ध कराएगा। यह आयोजन वाराणसी के व्यापारिक इतिहास में एक नई शुरुआत और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक माना जा रहा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)