पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

भारत स्काउट गाइड संस्था वाराणसी को मिला जनपद का सर्वोत्तम पुरस्कार

04 July, 2026  |  11:53 AM
भारत स्काउट गाइड संस्था वाराणसी को मिला जनपद का सर्वोत्तम पुरस्कार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को डा. प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को सत्र-2024-25 मे जनपद का सर्वोत्तम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। जिला संस्था वाराणसी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी तथा वर्तमान मण्डलायुक्त वाराणसी एस.राजलिंगम (आईएएस) के नाम पुरस्कार स्वरूप 10,000/ की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जिला संस्था वाराणसी को 30,000/ रुपए की प्रोत्साहन धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ। आज आयुक्त कार्यालय वाराणसी में जिला विद्यालय निरीक्षक व उपाध्यक्ष स्काउट गाइड वाराणसी भोलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला सचिव स्काउट गाइड वाराणसी डॉक्टर उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सम्मान राशि अध्यक्ष को मण्डलायुक्त कार्यालय वाराणसी में उपस्थित होकर विष्णु विश्वकर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट तथा रामेश्वरी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड वाराणसी ने जिला संस्था वाराणसी के सभी पदाधिकाररियों की ओर से प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त पुरस्कार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। मण्डलायुक्त एस. राज लिंगम ने जिला संस्था वाराणसी के स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)