पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बीडीओ ने सूखे तालाबों में पानी भरने एवं पौधरोपण की तैयारी करने का सचिवों को दिया निर्देश

04 July, 2026  |  11:45 AM
बीडीओ ने सूखे तालाबों में पानी भरने एवं पौधरोपण की तैयारी करने का सचिवों को दिया निर्देश

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बीडीओ ने बुधवार को समीक्षा बैठक कर विकास खण्ड के तालाबों में पानी भरने एवं पौधरोपण कराने की तैयारी करने व हैण्डपम्पों के मरम्मत कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया। बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने गर्मी को देखते हुए निराश्रित गोवंशों को पानी पीने हेतु तालाबों में पानी भरने,पौधरोपण के लिए गड्डों की खुदाई तथा अपूर्ण प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री आवासों को जल्द पूर्ण कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया। विकास खण्ड में स्थापीत हैण्डपम्पों में से खराब 270 हैण्डपम्पों के सामान्य खराबी और रिबोर योग्य का रिबोर कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुवा रवि सिंह ने बताया कि सामान्य खराबी के 221 हैण्डपम्पों और 49 रिबोर योग्य हैण्डपम्पों का रिबोर कराया गया है।सभी ग्रामपंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न होने पाये।खराब होने पर हैण्ड पम्प मरम्मत प्राथमिकता पर करायें।बैठक में सभी ग्रामविकास और ग्रामपंचायत अधिकारी उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)