पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वगैर नक्शा पास अनाधिकृत रूप से निर्मित भवन को वीडीए ने ढ़हाया।*

02 July, 2026  |  06:48 PM
*वगैर नक्शा पास अनाधिकृत रूप से निर्मित भवन को वीडीए ने ढ़हाया।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ (वाराणसी)।बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के लुच्चेपुर मुख्य मार्ग सरायकाजी बाजार में वगैर नक्शा पास कराए अनाधिकृत रूप से निर्मित भवन को विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी सतीश कुमार 'सुमन' व अवर अभियंता रामचन्द्र ने जेसीबी समेत मय पुलिस फोर्स के अगले हिस्से को ध्वस्त कर दिया।विकास प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार श्रीमती रुक्मिणी केसरी पत्नी संतलाल केसरी निवासी मौजा लुच्चेपुर,सरायकाजी

वगैर नक्शा पास कराए मकान बना लिया था। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को 2घण्टे में मकान के अगले हिस्से को ढहाया गया।कार्यवाही के दौरान मकान मालिक व महिलाओं ने विरोध जताया लेकिन उसकी कुछ नहीं सुनी गई। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ागांव,हरहुआ चौकी की महिला-पुरुष पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)