पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

खाद्य सुरक्षा की जांच टीम ने भंडारित क्रीम का लिया नमूना,खराब आलू पापड़ को कराया विनष्ट

04 July, 2026  |  09:31 AM
खाद्य सुरक्षा की जांच टीम ने भंडारित क्रीम का लिया नमूना,खराब आलू पापड़ को कराया विनष्ट

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी होली त्यौहार के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान कैंट स्टेशन के सामने मॉडर्न एग्रो एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड बदलापुर, जौनपुर की वितरण वाहन टाटा up62bt5808 पर विक्रय हेतु भंडारित क्रीम जो कि 4 प्लास्टिक के डिब्बों में भंडारित थी, पर लेबलिंग सम्बन्धित सूचना न होने और गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर मैनेजर गुरप्रीत सिंह की उपस्थिति में नमूना लिया गया और 198 किलोग्राम क्रीम मूल्य लगभग ₹80000 को जब्त किया गया। साथ ही वितरण वाहन से ही फुल क्रीम दूध ब्रांड मॉडर्न फ्रेश का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य कारोबार कर्ता को फूड ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बों में खाद्य पदार्थों के भंडारण हेतु निर्देशित किया गया।

   गंगापुर में गुरुचरण गुप्ता की दुकान से 30 किग्रा0 आलू पापड़ खराब दशा में पाए जाने पर विनष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य रुपया 6000 है। 

   जांच टीम में जगदीश नारायण सिंह, पंकज यादव, राजेश कुमार शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)