पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चिली से वापस घर लौटने पर हाकी खिलाड़ी पूर्णिमा यादव का हुआ जोरदार स्वागत*

04 July, 2026  |  09:20 AM
*चिली से वापस घर लौटने पर हाकी खिलाड़ी पूर्णिमा यादव का हुआ जोरदार स्वागत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। चिली में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लेकर वापस घर लौटने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी विश्वकप वर्ष 25-26 में प्रतिनिधित्व करने के उपरांत प्रथम काशी गृह चक्का आगमन पर पूर्णिमा यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

     बाबतपुर हवाई अड्डे से जनप्रतिनिधियों ,परिजनों व खेल प्रेमियों ने रिसीव कर खुले वाहन में जब पूर्णिमा यादव का काफिला गुजर रहा था तो जगह-जगह माल्यार्पण कर हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया गया। आरटीओ ,काजीसराय, हरहुआ , विवेक एकेडमी ,करोमा गेट पंचक्रोशी मार्ग पर जोरदार स्वागत ग्रामीणों ने किया। पूर्णिमा जब अपने घर के पहले स्थित शहीद तिलकधारी यादव शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।

       घर पहुंचने पर माँ अमरावती देवी ,बड़ी माता हरदेई देवी,लक्ष्मी देवी बहन स्मृति यादव ने तिलक लगाकर आरती उतारी।पूर्णिमा भावुक होकर सबके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। घर पर पूरा जश्न ,खुशी का माहौल था।

      फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलने वाली डोजिंग स्किल की माहिर खिलाड़ी पूर्णिमा यादव ने बताया कि स्पेन, जर्मनी,उरुग्वे,आयरलैंड टीम से कड़ी मुकाबला में उरुग्वे व आयरलैंड को शिकस्त दिया। 26 देशों के खिलाड़ी टीम शामिल रही जिसमे 4 पुल में खेलने का अवसर मिला। सबके आशीर्वाद से मुकाबला पूरे मन और कला से किया।

        एयरपोर्ट से घर तक स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से पिता कौशलेंद्र यादव, प्रधान संघ के जिलामहामंत्री व चक्का प्रधान मधुवन यादव, शम्भू यादव ,मूलचंद यादव (जिला पँचायत सदस्य) वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक,मोदी यादव,अवधेश यादव ,प्रधान गण दीपक चौहान ,कैलाश यादव,आशीष राजभर, प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, भगत यादव,बांकेलाल कन्नौजिया, बंशराज यादव समेत सैकड़ों खेल प्रेमी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)