पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कसेरू गांव में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम

04 July, 2026  |  08:28 AM
कसेरू गांव में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर जिले के रामपुर विकासखंड अंतर्गत कसेरू गांव में स्थित महावीर मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रांतों एवं नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल कुश्ती का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामपुर ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी संजय सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल एवं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें आयोजकों की ओर से श्रीराम भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस विराट कुश्ती दंगल में राजस्थान, नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, जौनपुर, बलिया सहित कई राज्यों एवं क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया और पारंपरिक भारतीय कुश्ती की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया।दूसरे दिन के मुकाबले रहे बेहद रोमांचक फाइनल राउंड में ग्वालियर और अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई, जिसमें आशीष पहलवान और बाबा उर्फ सुदामा पहलवान आमने-सामने हुए। इस 50 हजार रुपये की कुश्ती में बाबा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।इसी क्रम में एक लाख रुपये की कुश्ती ग्वालियर और दिल्ली के पहलवानों के बीच कराई गई, जिसमें सुनील कुमार पहलवान और रामू पहलवान के बीच 10 मिनट तक कड़ा मुकाबला चला, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी।इसके बाद नेपाल से आए थापा पहलवान और हनुमानगढ़ी के बाबा पहलवान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों पहलवानों ने दमखम दिखाया, परंतु अंत में रेफरी द्वारा मुकाबला बराबरी पर छुड़वा दिया गया समापन समारोह में विशेष अतिथि समापन अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने उपस्थित होकर पहलवानों को आशीर्वाद दिया तथा दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि “कुश्ती केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी साख मजबूत कर रही है। एक समय ऐसा लग रहा था कि कुश्ती प्रतियोगिताएं धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन जौनपुर में रामपुर ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी संजय सिंह ने इसे जीवंत रूप प्रदान किया है उन्होंने कहा कि गैर प्रांतों से पहलवानों को बुलाकर दर्शकों के बीच पारंपरिक पहलवानी प्रस्तुत कराना काबिले-तारीफ कार्य है उपस्थित प्रमुख लोग इस अवसर पर जगत सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह, आलोक सिंह,कमलेश सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह, बीकू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कुल मिलाकर यह विराट कुश्ती दंगल आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति, परंपरा और भारतीय अखाड़ा संस्कृति को संजोने वाला ऐतिहासिक व यादगार आयोजन साबित हुआ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)