पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

माघ मेला में सुरक्षित खाद्य पदार्थ की लेकर राजेश स्वीट हाउस पर जांच कर विनष्ट करा लिया नमूना, कई ढाबों को थमाया नोटिस

04 July, 2026  |  08:12 AM
माघ मेला में सुरक्षित खाद्य पदार्थ की लेकर राजेश स्वीट हाउस पर जांच कर विनष्ट करा लिया नमूना, कई ढाबों को थमाया नोटिस

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी माघ मेला के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य 2 के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में वाराणसी प्रयागराज रोड पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव द्वारा किया गया। 

   राजेश स्वीट हाउस रोहनिया गोविंदपुर में निरीक्षण के दौरान अस्वस्थ्य कर दशा में लड्डू विनिर्माण हेतु भंडारित बेसन चीनी मिक्सचर में चूहे की विष्ठा पाए जाने पर लगभग 30 किलोग्राम समान विनष्ट कराया गया ।खाद्य प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया जिसपर खाद्य कारोबारकर्ता राजेंद्र प्रसाद यादव को बिना खाद्य लाइसेंस संचालन और अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थों के भंडार, विक्रय करने पर नोटिस दी गई और गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर पनीर और बेसन लड्डू का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया     प्रयागराज रोड पर स्थित एवं संचालित रेस्टोरेंटों और ढाबों का निरीक्षण किया गया और न्यू यादव ढाबा, फैमिली काशी दरबार, सद्गुरु ढाबा को सुधार हेतु नोटिस दिया गया। मोहनसराय स्थित ढाबा काशी दरबार प्रो0 रंजन सिंह को बिना खाद्य लाइसेंस पाए जाने पर नोटिस दी गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)