पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सेवा भाव का दूसरा नाम स्काउटिंग है* - जया कुमारी

02 July, 2026  |  06:12 PM
*सेवा भाव का दूसरा नाम स्काउटिंग है* - जया कुमारी

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

 

 रामेश्वर,वाराणसी। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड वाराणसी के तत्वाधान में बुधवार को राजकीय हाई स्कूल भतसार रामेश्वर में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिस के समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अवधेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र मिश्रा एवं अवधेश तिवारी रहे। कार्यक्रम की संयोजिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया कुमारी रही। इसके पश्चात बच्चों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।बच्चों ने दीक्षा संस्कार के माध्यम से स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की शपथ ली और स्काउट गाइड के नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का प्रदर्शन किया।जिसमें बच्चों ने टेंट,टावर,पुल,गैजेट्स,बिना बर्तन के भोजन बनाना,पाक विद्या का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को बिना संसाधन के साधन कैसे बनाएं इसका भी प्रदर्शन किया और कम संसाधन में भी जीवन जीने का कला प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शफाली प्रियदर्शनी,महिमा तिवारी,लीना सिंह,अंतिमा सिंह,एच.वर्तिका,अंजली अग्रवाल,पूजा मिश्रा समेत समस्त स्टाप उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रदीप कुमार चतुर्वेदी व धन्यवाद ज्ञापन खुश्बू मौर्य ने दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)