पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की हुई मासिक बैठक 

04 July, 2026  |  05:36 AM
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की हुई मासिक बैठक 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की रविवार को मासिक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग नदेसर में आयोजित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने अपने मांगो के समर्थन में प्रांतीय संगठन के निर्देश पर 01 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। आंदोलन के प्रथम चरण में 01 नवंबर 2025 से 15 नवंबर तक घर-घर जाकर पेंशनरों में जागरूकता अभियान चलाने,20 नवंबर 2025 से सांसद व विधायकों के माध्यम से समाधान हेतु दबाव बनाकर सहयोग पत्र लेने, एवं 29 नवंबर 2025 को कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस के सामने बरगद के पेड़ जिला मुख्यालय तक मौन जुलूस निकालकर पेंशनर्स कटोरी चम्मच बजाकर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन करेंगे। पेंशनर्स की प्रमुख मांगों मे पेंशन राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, डिजिटल परिचय पत्र जारी करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों से आयकर की कटौती ना किए जाने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड पर समुचित चिकित्सा निजी चिकित्सालय द्वारा करने, आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को समस्त पेंशनरों पर लागू करने आदि हेतु की मांगों पर आम सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में इंजीनियर केएल शास्त्री, बंशी लाल जायसवाल, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उमेश बहादुर सिंह, इं0 सीबी सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार शर्मा,सन्त लाल यादव उमेश चंद्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)