पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मकान में सेंध लगाकर गहने व बर्तन उठा के गए चोर

04 July, 2026  |  05:10 AM
मकान में सेंध लगाकर गहने व बर्तन उठा के गए चोर

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जफराबाद।क्षेत्र के ख़रचलपुर गांव में शनिवार की रात को एक मकान में सेंध लगाकर चोर गहने तथा बर्तन उठा के गए।परिवार के लोगो को सुबह घटना की जानकारी हुई।
ऊक्त गांव की दलित बस्ती निवासी ओमप्रकाश के परिवार के लोग मकान के बरामदे खा पीकर सो गए।रात को चोर मकान के पीछे की दीवाल में सेंध लगाकर अंदर घुस गए।वहां कमरे में आलमारी, बॉक्स तोड़कर उसमें रखा तीन अंगूठी,एक सोने की चैन,मंगलसूत्र, लाकेट सहित अन्य गहने तथा पीतल के बर्तन उठा ले गए।सुबह परिवार के लोगो को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।घर से 50 मीटर दूर एक बॉक्स टूटे हालात में मिला।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गयी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)