पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बीएसएनएल के 25 वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 

04 July, 2026  |  04:25 AM
बीएसएनएल के 25 वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मैक्सवेल हास्पिटल डाफी वाराणसी के सौजन्य से गुरूवार को बीएसएनएल प्रांगण शिवपुरवा में 25 वर्ष पूर्ण होने पर टेलीफोन एक्सचेंज मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता उप महाप्रबंधक दिनेश कुमार उपाध्याय, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों ने रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसएनएल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान करके समाज सेवा हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्तदान से नया जीवन मिले। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम बीएसएनएल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के रूप में ध्यान रखकर आयोजित किया गया है। तदोपरांत बीएसएनएल के सभी अधिकारियों ने भी बीएसएनएल कार्यालय के शिवपुरवा प्रांगण में तथा लालपुर टेलिफोन एक्सचेंज में पौधरोपण किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)