पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 ब्यूटी पार्लर बनेगा आजीविका का आधार, उपायुक्त ने किया उद्घाटन 

04 July, 2026  |  04:05 AM
 ब्यूटी पार्लर बनेगा आजीविका का आधार, उपायुक्त ने किया उद्घाटन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकासखण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत पलहीपट्टी की प्रिया मिश्रा ने अपनी आजीविका चलाने हेतु ब्यूटी पार्लर को चुना है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण ,आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्य प्रिया मिश्रा ने आरसेटी अहिरौली वाराणसी से एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन एनआरएलएम के उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। प्रिया मिश्रा का यह कदम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ,के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत एक ब्यूटी पार्लर जिससे कि महिलाओं को उनके गांव में ही रोजगार मिल सके, को सफल बनाने एवं आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस अवसर पर आरसेटी प्रशिक्षक सुषमा देवी, फैकल्टी रेखा केसरी तथा समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 314 से अधिक ब्यूटी पार्लर खोले जा चुके हैं। कोई भी इच्छुक जरूरतमंद महिला जो समूह से जुड़ी हो उसे आरसेटी से प्रशिक्षण दिलाते हुए समूह अथवा बैंक से ऋण की व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ा जाएगा। दिसंबर 2025 तक सभी ग्राम पंचायतों में काम से कम एक ब्यूटी पार्लर खुलवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मिशन की टीम कार्य कर भी रही है।

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)