पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सिगरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

04 July, 2026  |  04:04 AM
सिगरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी--जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिगरा क्षेत्र से गुरूवार को अमूल डेयरी मोड़ रेलवे पार्क से अवैध असलहा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर,एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस,एक लावा फोन व 2150/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः दीपक राजभर पुत्र विनोद राजभर मूलनिवासी ग्राम ओगनी पल्हना थाना देवगांव जिला आजमगढ़ व हाल पता पंजाबी बाग आदमपुर राववाली जालंधर पंजाब, दूसरे का साहिल पुत्र अजय शर्मा निवासी ग्राम बुलंदपुर पोस्ट पठानकोट थाना मकसूदा जनपद जालंधर पंजाब बताया गया। अभियुक्तों को मीडिया के सामने शुक्रवार को पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अमूल डेयरी मोड़ के आगे रेलवे फाटक के सामने कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। उसके पास अवैध असलहा भी है।तभी मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों अभियुक्त भागने लगे।पर घेरे बंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा,एक पिस्टल,आईफोन व 2150/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 ओमप्रकाश, उ0नि0 अवधेश कुमार,आरक्षी गौतम कुमार, अखिलेश प्रताप, दिलीप कुमार,विकास कुमार व आजाद कुमार शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)