पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

लायंस क्लब शाहगंज स्टार जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि ने दिया शाहगंज को नये अध्याय सौगात समाज सेवा से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली खुशबू जायसवाल बनी पहली अध्यक्ष

04 July, 2026  |  03:53 AM
लायंस क्लब शाहगंज स्टार जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि ने दिया शाहगंज को नये अध्याय सौगात समाज सेवा से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली खुशबू जायसवाल बनी पहली अध्यक्ष

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज (जौनपुर) : लायंस क्लब इंटरनेशनल की श्रृंखला में शाहगंज को एक नई सौगात जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि के प्रयास से मिली। जोन चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में लायंस क्लब शाहगंज स्टार का सृजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में कई कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही उन्होंने लियो संस्था की भी नींव रखी थी। इसी क्रम में उन्होंने अपने प्रतिष्ठान के सहयोग से नवगठित क्लब को तीन सिलाई मशीनें भेंट कीं संस्था के उद्घाटन अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल, लियो संस्थापक अध्यक्ष लिओ शशांक गुप्ता, लायन मनीष श्रीवास्तव की विशेष मौजूदगी रही। इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए लायंस मनोज पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया नवगठित लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की कमान समाज सेवा से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली खुशबू जायसवाल को

अध्यक्ष पद सौंपी गई। सचिव पद की जिम्मेदारी आराधना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष का दायित्व नेहा गुप्ता को दिया गया। वहीं सदस्य के रूप में लायन बुलबुल अग्रहरी, लायन सपना अग्रहरी, लायन रूबी अग्रहरी, लायन दिव्या ज्योति अग्रहरी सहित कई लोग शामिल हुए।इस मौके पर पत्रकार अजय सिंह, इकलाक खान, इकरार भाई, चंदन जायसवाल, विवेक अग्रहरि गोलू, दीपक सिंह व चंदन अग्रहरी , नीरज अग्रहरि सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक सहयोग की भावना विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)